Indian Traders Call for Boycott of Turkey and Azerbaijan Supporting Terrorism तुर्कीये और अजरबैजान का व्यापारियों ने किया विरोध, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsIndian Traders Call for Boycott of Turkey and Azerbaijan Supporting Terrorism

तुर्कीये और अजरबैजान का व्यापारियों ने किया विरोध

Sambhal News - अखिल भारतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल ने सभी राज्यों के व्यापारियों से अपील की है कि वे तुर्कीये और अजरबेजान जैसे आतंकवाद समर्थक देशों से व्यापार बंद करें। मंडल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 18 May 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
तुर्कीये और अजरबैजान का व्यापारियों ने किया विरोध

अखिल भारतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल ने देश के सभी राज्यों के व्यापारियों को स्पष्ट रूप से अपील की है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले तुर्कीये और अजरबेजान जैसे देशों से आयात और निर्यात पूर्णता बंद कर दें। हम इन दोनों आतंकवाद के समर्थक देश का व्यापार बहिष्कार करते हैं। हमारा नुकसान होगा हम सहन कर लेंगे। परंतु किसी भी कीमत पर हमारे राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने वाले आतंकवादी देश के समर्थक को स्वीकार नहीं करेंगे । सुपर मार्केट में शनिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि आज पूरे देश के व्यापारियों मे पाकिस्तान समर्थक देशों के खिलाफ आक्रोश है। तुर्की के भूकंप में जिस देश में सबसे पहले मदद की वह भारत था और आज वही तुर्किये देश भारत को आंखें दिखा रहा है। ऐसे आंतकवाद समर्थक देश का हम पूरे भारत में बहिष्कार करते हैं। चाहे ज्वैलरी का व्यापार हो मार्बल का व्यापार हो, तंबाकू का व्यापार हो या किसी भी प्रकार के कपड़े का व्यापार हो। किसी भी प्रकार का लेनदेन इन दोनों देशों से नहीं किया जाएगा। हमारी सेना में पाकिस्तान को उसके ही घर मे मारा हमे अपनी सेना पर गर्व है अब हमारा दायित्व है। जो देश पाकिस्तान के समर्थन में आये उनसे व्यापारिक रिश्ते खत्म कर के उनको भी अर्थिक रूप से मारा जाये। देश का व्यापारी सेना के साथ खड़ा है। प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी में कहा जो भी देश भारत की एकता व अखंडता को चुनौती देगा तो भारतीय व्यापारी उसका जबाब शान्ति के प्रभावशाली अस्त्र आर्थिक वहिष्कार के जरिए से देगा। विरोध प्रदर्शन में राजू चड्डा,मोहित सिंह, उमेर शमशी, शिशिर वार्ष्णेय, मेहताब शम्सी, विशाल, मोनू, कृष्णा, रमाकांत शर्मा, पवन माली, प्रियांशु, विक्की, कुश कुमार रावत, सुमित यादव आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।