Mysterious Disappearance of Groom Hours Before Wedding Leads to Chaos and Violence शादी से चार घंटे पहले दूल्हा गायब, बिना दुल्हन लौटी बारात, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMysterious Disappearance of Groom Hours Before Wedding Leads to Chaos and Violence

शादी से चार घंटे पहले दूल्हा गायब, बिना दुल्हन लौटी बारात

Sambhal News - हरगोविंदपुर गांव में शादी से चार घंटे पहले दूल्हा नीरज कुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। लड़की पक्ष को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने दूसरे भाई की बारात बुलाने को कहा। बारात आने पर लड़की पक्ष ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 2 May 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
शादी से चार घंटे पहले दूल्हा गायब, बिना दुल्हन लौटी बारात

थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब शादी से महज चार घंटे पहले दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना की जानकारी लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को दी। लड़की पक्ष ने दूसरे बेटे की बारात लेकर आने को कहा तो लड़के पक्ष के लोग गुरुवार सुबह बारात लेकर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और सामान छीन लिया। बाद में छोड़ दिया। लड़के पक्ष के लोगों ने एटा जनपद के जलेसर थाने में घटना की तहरीर दी। वहीं जुनावई थाने में भी बेटे के गायब होने की तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं लड़के पक्ष की तहरीर पर लड़की पक्ष पर जलेसर थाने में भी मुकदमा दर्ज होने की सूचना है। थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार एवं विष्णु आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। जबकि कि दोनों युवकों की शादी एटा जनपद के मोजजिन्नपुर के रहने वाले कांशीराम की बेटी अनीता और कविता सगी बहनों के साथ बीते दिन 30 अप्रैल को को होनी थी। बारात बुधवार को तीन बजे करीब हरगोविंदपुर गांव से प्रस्थान करनी थी। 30 अप्रैल को तय शादी के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। दूल्हा नीरज कुमार घर से सेविंग कराने के लिए निकला था लेकिन दोबारा नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना जुनावई में गुमशुदगी की तहरीर दी। इधर, लड़की पक्ष बारात का इंतजार करता रहा। जब उन्हें दूल्हा नीरज के लापता होने की सूचना मिली तो मामला तनावपूर्ण हो गया। तो लड़की पक्ष ने विष्णु की बारात लेकर आने को कहा। जिस पर गुरुवार तड़के विष्णु की बारात लेकर गांव पहुंचे। तो लड़की पक्ष ने उन्हें बंधक बनाकर बारातियों से लाखों रुपये का सामान छीन लिया और मारपीट कर बिना शादी किए बारात दुल्हन दिए वापस लौटा दिया। इस घटना को लेकर लड़के पक्ष ने जलेसर थाना में तहरीर देकर बंधक बनाकर मारपीट करने और सामान छीनने का आरोप लगाया है। वहीं जुनावई थाना पुलिस ने नीरज कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।