Seminar on Constitution and Empowerment at Bahjoi College एनएसएस की गोष्ठी में संविधान पर की गई चर्चा, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSeminar on Constitution and Empowerment at Bahjoi College

एनएसएस की गोष्ठी में संविधान पर की गई चर्चा

Sambhal News - राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बहजोई महाविद्यालय में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, और नवीन संशोधनों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 18 April 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
एनएसएस की गोष्ठी में संविधान पर की गई चर्चा

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बहजोई महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता के अमृतकाल में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक तत्वों तथा संविधान में किए गए नवीन संशोधनों पर चर्चा की गई। शुभारम्भ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के पुष्प अर्पित कर किया गया। राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य नेमपाल सिंह ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संशोधन एवं मौलिक अधिकार, कर्तव्यों के साथ ही राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने कहा कि संविधान एवं स्वयं को समझने के लिए आंबेडकर को समझना जरूरी है। प्राचार्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान के नियमों से ही महिला सशक्तिकरण धरातल पर दिखाई देता है। साथ ही सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक विकास में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान गीता रानी, दीप्ति रानी, तृप्ति आर्य, भगवान सिंह चौहान, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।