Woman Accuses Man of Rape and Deception in Rajpura शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, चलती गाड़ी से फेंकने का आरोप, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWoman Accuses Man of Rape and Deception in Rajpura

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, चलती गाड़ी से फेंकने का आरोप

Sambhal News - राजपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने महिला से शादी का वादा करके उसे धोखा दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 17 May 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, चलती गाड़ी से फेंकने का आरोप

रजपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक कस्बा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि युवक का उसके घर पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। करीब चार वर्ष पूर्व महिला के पिता ने उसकी शादी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में कर दी थी। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष बाद उसका तलाक करवा दिया। इसके बाद युवक ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।

जब महिला ने उससे शादी की बात कही, तो युवक ने अलीगढ़ स्थित अपने मामा के घर बुलाया और वहीं निकाह कराने का आश्वासन दिया। बुधवार को आरोपी अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी लेकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और महिला को वहां बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे अनजान स्थान की ओर ले जाने लगा। जब उसने फिर शादी की बात की, तो युवक ने गुस्से में आकर उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।