Farmers in Sant Kabir Nagar Prepare for Kharif Crop with New Rice Seeds सरकारी गोदामों पर पहुंचा 1600 कुंतल धान का बीज, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFarmers in Sant Kabir Nagar Prepare for Kharif Crop with New Rice Seeds

सरकारी गोदामों पर पहुंचा 1600 कुंतल धान का बीज

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मई के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश से किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। धान के बीज उपलब्ध हो गए हैं, और लगभग 1750 कुंटल बीज वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। किसान अपनी पसंद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 24 May 2025 12:47 PM
share Share
Follow Us on
सरकारी गोदामों पर पहुंचा 1600 कुंतल धान का बीज

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मई माह के दूसरे पखवाड़े में झमाझम हुई बरसात किसानों के लिए सौगात लेकर आई है। इससे किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। धान की बेरन डालने का समय आ गया है और अगले महीने में धान की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करनी भी जरूरी है। इसी के साथ कृषि विभाग के गोदामों पर धान के बीज उपलब्ध हो गए हैं। किसान अपनी पसंद के बीज खरीद सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार का दावा है कि प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।

जिले में लगभग 1750 कुंटल धान बीज वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में कृषि विभाग के गोदाम पर अब तक 16 कुंतल बीज का आवंटन कर दिया गया है। गोदाम पर तेलंगाना 16 साभा मंसूरी, 2064, 2065 के साथ सात वैरायटी के धन उपलब्ध हो गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले की खेती के लिए उपयुक्त सभी प्रजातियों को ही मंगाया गया है। इन प्रजातियों की खेती कर किसान अधिकतम उपज हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 150 कुंटल और धान बीज जल्द ही और गोदाम पर पहुंच जाएगा। ब्लाक स्तरीय गोदाम से किसान अपने पसंद का बीज खरीद सकते हैं। बुवाई से पहले बीज का शोधन जरूरी खेत की रोपाई की तैयारी के साथ-साथ धान की बेरन डालने का यही उपयुक्त समय है। किसानों को चाहिए कि खेत में धान की बेरन डालने से पहले बीज शोधन जरूर कर लें। इससे धान में फुलेरी रोग लगने की आशंका कम हो जाती है। किसान धान बीज का शोधन थीरम, कापरआक्सी क्लोराइड और ट्राइकोडर्मा से कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि भूमि शोधन और बीज शोधन किया जाए तो धान की फसल में रोग लगने की आशंका बहुत कम रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।