Grand Kalash Yatra for Nine-Day Shri Ram Katha Mahayagya in Sant Kabir Nagar श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsGrand Kalash Yatra for Nine-Day Shri Ram Katha Mahayagya in Sant Kabir Nagar

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के ओनविलाई में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा बाबा तामेश्वर नाथ धाम पहुंची, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 13 April 2025 04:29 PM
share Share
Follow Us on
श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के ओनविलाई में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर कलशयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा ओनविलाई से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा तामेश्वर नाथ धाम पहुंची, जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया।

शोभायात्रा में गाजे-बाजे डीजे शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा ओनविलाई गांव के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश में गंगाजल भरकर स्थापित कर दिया गया। अयोध्या धाम से आए बाबा सुनील दास जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त ग्रामवासी सहयोगी हैं। यज्ञ 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सायं 7:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक अयोध्या धाम के कथा व्यास कृष्णानन्द शास्त्री गर्ग जी महाराज राम कथा का रसपान कराएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।