Poor Infrastructure and Sanitation Issues Plague Ward 10 in Sant Kabir Nagar नगर पंचायत के मिठना-सिठना वार्ड के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPoor Infrastructure and Sanitation Issues Plague Ward 10 in Sant Kabir Nagar

नगर पंचायत के मिठना-सिठना वार्ड के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अस्तित्व में

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 21 May 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
नगर पंचायत के मिठना-सिठना वार्ड के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अस्तित्व में आने के लगभग दो वर्ष बाद भी वार्ड नम्बर 10 मिठना-सिठना के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। टूटे हुए रास्ते और बजबजाती नालियों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की बजबजाती नालियां, चारो तरफ फैली गन्दगी, गलियों की टूटी हुई सड़कें यहां के वासियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। साफ सफाई के अभाव में नालियां जाम हैं। जल निकासी की व्यवस्था तो है परंतु साफ सफाई न होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो रहा है।

गंदे पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी गलियों में जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी तेजी के साथ बढ़ गया है। कस्बे में सड़के तो बनी हुई है परंतु वह भी अब टूटने के कगार पर हैं। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा बना हुआ है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी अंबार लगा हुआ है जिससे उठ रही दुर्गंध ग्रामीणों रहना दूभर कर दिया है। जिसके चलते बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर 10 मिठना-सिठना के निवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। वार्ड के विकास को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। बरसात आने पर जगह-जगह भारी जलजमाव हो जाता है जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की साफ-सफाई न होने के कारण वार्ड में जगह-जगह गंदगी का फैली हुई है। सफाई के अभाव में जल निकासी न होने से कस्बा वासियों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। वार्ड में आवागमन के लिए गलियों-मुहल्लों में बनी सड़कें बदहाली का शिकार हैं। टूटी हुई सड़कें एवं पगडंडी रास्ते यहां नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहे हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा बनने के बाद भी यहां के लोग वार्ड की दुर्दशा को लेकर काफी परेशान हैं। मुहल्ले में सड़क व नाली की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। जिसका निराकरण होता नहीं दिख रहा है। मोहल्ले के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। साफ सफाई न होने के कारण फैली रहती है गंदगी वार्ड में साफ सफाई करने के लिए सफाई कर्मी कभी कभार आ जाते हैं और गलियों में नाम मात्र सफाई करने के बाद चले जाते हैं। गलियों में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। जाम पड़ी नालियों के कारण कस्बे में गंदगी फैली हुई है। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियां को झेलते हैं। गड्ढे में तब्दील हैं मुख्य मार्ग व गलियां मोहल्ले का मुख्य मार्ग व गलियां जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई हैं जिसके चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। किसी भी आकस्मिक घटना में बस्ती में चार पहिया वाहन नहीं जा सकता है। लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी फैली है। गलियों में लोगों के घरों के सामने भी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। अधिकांश रास्तों पर गन्दगी फैली रहती है। वहीं जाम नालियां भी लोगों के परेशानी का मुख्य कारण है। मोहल्ले में नहीं है सार्वजनिक शौचालय इस मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को सड़कों के किनारे खुले में शौच जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते गांव में जगह-जगह सड़कों के किनारे गंदगी फैली रहती है। पूर्व में घरों में बने निजी शौचालय बदहाली का शिकार हो गए हैं। शादी विवाह में बारात आने पर व अन्य कार्यक्रम में शौचालय की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के दौरान यहां के निवासियों को भारी परेशानी होती है। जाम नालियों से दूर नहीं हो पाती जल निकासी की समस्या इस मोहल्ले से जल निकासी की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। नगर पंचायत बनने से पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा ही विकास कार्य करवाया गया था उसके बाद से आज तक कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। बरसात का पानी मोहल्ले से बाहर बड़ी मुश्किल से जा पाता है। इससे बरसात में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण यहां आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के सीजन में जल निकासी न होने के कारण आने जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे भी अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। मोहल्ले में पीने का शुद्ध पानी मयस्सर नहीं इस मोहल्ले में निवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत के टंकी से पानी की सप्लाई की व्यवस्था न होने के कारण मजबूर होकर ग्रामीण हैंड पंप का पानी पी रहे हैं। या फिर आरओ का पानी खरीद कर पी रहे हैं। नगर पंचायत के तरफ से वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है। पूर्व में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी रीबोर के अभाव में दूषित पानी दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा के लिए देशी हैंडपंप लगवा रखे हैं। इसी देशी हैंडपंप का पीने को नगरवासी मजबूर हैं। ------------------------------------ समय से नहीं होता है दवाओं का छिड़काव इस मोहल्ले में सफाई की कमी होने और बजबजाती नालियों के कारण मच्छरों का प्रकोब बढ़ रहा है। अप्रैल माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सभी विभागों को मिलकर काम करना था। इसमें नालियों व झाड़ियों की सफाई भी करानी थी। यहां देखकर नहीं लगता है कि अभियान चलाया गया है। इसके चलते मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। जब से नगर पंचायत बना है तबसे अब तक केवल एक बार दवाओं का छिड़काव हो पाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना प्राथमिकता है। नगर के विकास के लिए शासन से भी बात की गई है। नई नगर पंचायत होने से सभी कार्य क्रम से कराए जा रहे हैं। कोई वार्ड मोहल्ला सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। सभी का समुचित विकास होगा। एडीएम जयप्रकाश ने कहा कि जिले की सभी नगर पंचायत का तेजी से विकास कराया जा रहा है। हैंसर बाजार-धनघटा नई नगर पंचायत है। वहां कार्य अधिक होने हैं। धन की उपलब्धता के अनुसार क्रम से कार्य कराए जा रहे हैं जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।