Power Department Achieves 87 25 Revenue Collection in Sant Kabir Nagar बिजली राजस्व वसूली में मंडल में संतकबीरनगर अव्वल, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPower Department Achieves 87 25 Revenue Collection in Sant Kabir Nagar

बिजली राजस्व वसूली में मंडल में संतकबीरनगर अव्वल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बिजली विभाग मार्च माह में तीनों जनपदों

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 14 April 2025 12:01 PM
share Share
Follow Us on
बिजली राजस्व वसूली में मंडल में संतकबीरनगर अव्वल

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बिजली विभाग मार्च माह में तीनों जनपदों में राजस्व वसूली में लक्ष्य का 87.25 प्रतिशत राजस्व वसूल कर प्रथम स्थान पर है। वही 78.88 प्रतिशत के साथ बस्ती जनपद तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 81.77 प्रतिशत के साथ सिद्धार्थनगर जिला दूसरे पर रहा। विभाग ने बिल वसूली के लिए कई जगहों पर कैंप लगाकर लक्ष्य को हासिल किया।

मार्च माह राजस्व के लिए बहुत वसूली के लिए बहुत ही परेशान करने वाला माह माना जाता है। इस बार बिजली विभाग ने संतकबीरनगर जिले के 2 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं से 27.55 करोड बिल वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जबकि विभाग के अवर अभियंता, एसडीओ व अधिशासी अभियंता के कठिन मेहनत के कारण इस माह में 24.04 करोड़ राजस्व की वसूली की। इसमें करीब दो लाख उपभोक्ताओं ने बिल को जमा किया। यह लक्षय का 87.25 प्रतिशत है। खलीलाबाद डिवीजन के अधिशासी अभिंयंता राजेश कुमार के निर्देश में विभागीय कर्मियों ने कड़ी मेहनत की। जिससे कि हर केंद्रों पर उपभोक्ताओं ने बिल का जमा किया।

वही सिद्धार्थनगर जिले को इस माह में 26.56 करोड़ रूपए राजस्व वसूल करने का लक्ष्य निर्धरित किया गया था। यहां पर 21.72 करोड़ रूपए बिल वसूल किए जा सके। यह लक्ष्य का 81.77 प्रतिशत है। इससे यह जिला मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बस्ती जिले में 91.28 करोड़ रूपए के सापेक्ष 72.01 करोड़ रूपए की वसूली हुई। यह लक्ष्य का 78.88 प्रतिशत रहा। यह जिला इस माह में तीसरे पायदान पर रहा। अधीक्षण अभियंता संजय सिंह ने बताया कि इस बार लोगों ने कड़ी मेहनत की। इसके कारण लक्ष्य तो हासिल नहीं हो सका। फिर भी बेहतर रहा। सभी को बकाएदारों से संपक्र कर बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।