अधिकारियों ने छात्राओं का पूजन कर कराया कन्या भोज
Shahjahnpur News - तिलहर में नवरात्र की नवमी पर एसडीएम जीत सिंह और ईओ कल्पना शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का पूजन किया और कन्या भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में हवन पूजन भी हुआ। इसके बाद छात्राओं...

तिलहर। नवरात्र की नवमी पर एसडीएम जीत सिंह व ईओ कल्पना शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का पूजन करने के बाद कन्या भोज कराया। मंदिरों में हवन पूजन हुआ। रविवार को एसडीएम जीत सिंह व ईओ कल्पना शर्मा कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में क्षेत्रीय लेखपाल अंकुर चौधरी एवं सचिन कुमार के द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन पूजन के बाद अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं को तिलक लगाकर पूजन किया तथा उनको कन्या भोज कराया। कन्या भोज के बाद अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए। राइस मिलर कमलेश गुप्ता पप्पू, स्वस्तिका गुप्ता, चंचल चौधरी, शिवा कुशवाहा, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर रस्तोगी धर्मशाला मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में अशोक रस्तोगी, सौरभ गुप्ता रवि, हरिमोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, गौतम गुप्ता, सत्यम गुप्ता, वैभव प्रस्तोगी, अशोक गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।