Horrific Rape Incident in JaiTipur Woman Attacked While Husband Works in Haryana घर में घुसकर महिला से दुराचार, पुलिस जांच में जुटी, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsHorrific Rape Incident in JaiTipur Woman Attacked While Husband Works in Haryana

घर में घुसकर महिला से दुराचार, पुलिस जांच में जुटी

Shahjahnpur News - जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति हरियाणा में मजदूरी करने गए थे, तब गांव का युवक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरTue, 22 April 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर महिला से दुराचार, पुलिस जांच में जुटी

जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना के समय महिला का पति हरियाणा मजदूरी करने गया था। महिला बच्चों सहित घर पर थी। आरोप है कि तभी शनिवार रात छत के रास्ते घर में घुसे गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उसका पति हरियाणा में मजदूरी करता है। शनिवार रविवार की रात वह दो छोटे बच्चों को लेकर कमरे में सो रही थी, तभी गांव का ही युवक सर्वेश छत के रास्ते घर में घुस आया। कमरे में पहुंच कर लाइट बंद कर दी। उठकर शोर मचाने को हुई तो हाथों से मुंह दबा दिया और जबरदस्ती गलत काम किया। जाते समय धमकी दी कहा अगर कहीं शिकायत की किसी को बताया तो जान से मार देंगे। महिला ने हरियाणा में मजदूरी कर रहे पति को फोन कर घटना से अवगत कराया। सोमवार को पति के साथ थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया शिकायत आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।