Residents of Jamshedpur s Ekta Nagar Finally Get Water Supply After Years of Neglect तीन साल बाद एकता नगरवासियों को मिला सप्लाई जल, खुश हुए लोग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsResidents of Jamshedpur s Ekta Nagar Finally Get Water Supply After Years of Neglect

तीन साल बाद एकता नगरवासियों को मिला सप्लाई जल, खुश हुए लोग

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के एकता नगर के निवासियों को तीन वर्षों बाद पेयजल की सप्लाई मिलनी शुरू हुई है। स्थानीय विधायक सरयू राय ने इस समस्या का समाधान किया, जिससे पहले से लंबित सेवा लाइन का इंटर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 22 April 2025 12:43 PM
share Share
Follow Us on
तीन साल बाद एकता नगरवासियों को मिला सप्लाई जल, खुश हुए लोग

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित एकता नगर, रोड नंबर 2 के निवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। बीते तीन वर्षों से यहां के लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिल रहा था, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में स्थानीय लोग लंबे समय से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार थे।इस समस्या को लेकर एकता नगर के निवासियों ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से संपर्क किया। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री राय ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और मानगो नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की और निर्देश दिया कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।जांच में यह सामने आया कि मेन लाइन से एकता नगर रोड नंबर 2 तक जो सर्विस लाइन जाती है, उसका इंटर कनेक्शन ही वर्षों से छूटा हुआ था। इस तकनीकी खामी के चलते सप्लाई जल बस्ती तक नहीं पहुंच पा रहा था। वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से संभव हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।