Protests Erupt Against SP MP Ramji Lal Suman s Insulting Remarks on Rana Sanga खिरनीबाग चौराहे पर सपा सांसद का पुतला फूंका, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsProtests Erupt Against SP MP Ramji Lal Suman s Insulting Remarks on Rana Sanga

खिरनीबाग चौराहे पर सपा सांसद का पुतला फूंका

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर सांसद का पुतला...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरWed, 2 April 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
खिरनीबाग चौराहे पर सपा सांसद का पुतला फूंका

शाहजहांपुर, संवाददाता। सपा से राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि राणा सांगा के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। खिरनीबाग चौराहे पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका। जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। सपा सांसद रामजी लाल सुमन की सदस्यता रद करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, मानवेन्द्र सिंह महानगर अध्यक्ष, सुदेश सिंह उपाध्यक्ष, जेपी ठाकुर उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा उपाध्यक्ष, दीपक ओमर मंत्री, दानवीर सिंह मंत्री, अनुज सक्सेना मंत्री, राजू मिश्रा मंत्री, दिनेश सिंह चौहान उपाध्यक्ष, गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष, प्रवक्ता डा. सुधांशु अरुण टंडन, नीरज, आलोक ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।