संकल्प यात्रा में किसानों को दी गई कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी
Shamli News - गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत भंडा, भारसी और कनियान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी, और सोलर पम्प के बारे में...

गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेडा, भारसी व कनियान मे कार्यक्रम आयोजित किये गए। किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही धान की फसल की रौपाई के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी जयदेव सिंह ने ग्राम वासियो को किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर आईडी, सोलर पम्प योजना, राजकीय बीज भण्डार पर किसानो को मिलने वाली सुविधा के वारे मे बताया।धान की सीधी बुवाई पद्धति पर चर्चा की।सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा अजय तोमर ने जैविक कीटनाशक मे नीम आयल, छाछ द्वारा जैविक फफुद नाशक तैयार करने व प्रयोग विधि के बारे मे बताया।
मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी सन्नी चौहान ने मृदा परीक्षण, पोषक तत्व का पौधो की कार्यिक वृद्धि के लाभ के बारे मे बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक डा साकिब प्रवेज ने कृषि यंत्रों के रख रखाव, कृषि यंत्रीकरण की फसल उत्पादकता मे महत्ता के बारे मे बताया। साथ ही अवशेष प्रबंधन, जल संरक्षण की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. सन्दीप चौधरी ने क्षेत्रीय प्रमुख फसल गन्ना मे प्रजाति को 0118, 80327, 0237,13235,03251 आदि, बीज शोधन मे कार्बेन्डाजिम, ट्राइकोड्रमा के प्रयोग, गन्ने के मुख्य रोग ब्लैक स्मट, लाल सडन रोग की रोकथाम, के साथ ही संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे मे जानकारी दी। ग्राम पंचायत प्रधान भारसी सन्दीप कुमार ने सरकार के किसान उत्थान के प्रयासो के बारे मे किसानो बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने की। इस मौके पर प्राविधिक सहायक चन्द्र पाल, सहायक तकनीक प्रबंधक धर्मेंद्र, धर्मवीर, राजेन्द्र, बुद्धसिह, सोनू, संगीता, जयवती आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।