Annual Ceremony Celebrates One Year of Chaudhary Mahendra Singh Girls College चौधरी महेंद्र सिंह गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsAnnual Ceremony Celebrates One Year of Chaudhary Mahendra Singh Girls College

चौधरी महेंद्र सिंह गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

Shamli News - शुक्रवार को चौधरी महेंद्र सिंह गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन रवि चौधरी ने की। छात्राओं ने नाटक, डांस और गायन प्रस्तुत किए। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 3 May 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
चौधरी महेंद्र सिंह गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लांक स्थित चौधरी महेंद्र सिंह गर्ल्स कॉलेज में महाविद्यालय का एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन रवि चौधरी ने किया। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें छात्राओं द्वारा नाटक, डांस, गायन कला ने सबका मन हो लिया। सभी छात्राओं ने पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पायल, काजल, ख़ुशी, मोहिनी, साक्षी, तनु, श्रेया, जिया, रचना शामिल रही। चेयरमैन रवि चौधरी ने इस मौके पर से छात्राओं से कहा कि शिक्षा हम सभी के लिए बहुत जरुरी है।

इसलिए सभी लडकियों को पढ़ना चाहिए। जिसे से आगे बढ़ सके और अपना नाम और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम के इस मौके पर महाविद्यालय की मैनजमेंट कमेटी से साक्षी पूनिया, चीनू रानी, प्रीती वर्मा, दीपाली, नीतू, पूनम लाठियान, प्रदीप कुमार, कुलदीप मौर्य, कुमारी मोनिका, अंशुल निर्वाल, हिमांशु बालियान, रामकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।