भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी की जमानत मंजूर
Shamli News - शामली में दुकानों के कब्जे को लेकर भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप था। 11 फरवरी 2025 को उन्होंने अपने साथियों के साथ योगी करणनाथ पर हमला किया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका...

शामली में दुकानों के कब्जे के विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी की जनपद न्यायालय ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। शुक्रवार को जेल से उनकी रिहाई हो सकती है। 11 फरवरी 2025 को शामली निवासी योगी करणनाथ ने शामली कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मंदिर समिति की नौ दुकानों पर भैरवनाथ मंदिर का कब्जा चला आ रहा है। आरोप था कि जब वह सुबह के समय मंदिर गए, तो विवेक प्रेमी ने अपने साथियों के साथ उनके ऊपर चाकू और तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में शामली पुलिस ने विवेक प्रेमी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। वह भाजपा के जिला मंत्री है। उनके द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से जनपद न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। गुरुवार को जनपद न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। शुक्रवार को विवेक प्रेमी की जेल से रिहाई हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।