Farmers Protest for Uninterrupted Power Supply After Outages Due to Storm Damage विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर किया हंगामा, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFarmers Protest for Uninterrupted Power Supply After Outages Due to Storm Damage

विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर किया हंगामा

Shamli News - भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने खेतों में विद्युत आपूर्ति की कमी के खिलाफ उपकेंद्र पर हंगामा किया। दो-तीन दिन पहले आई आंधी में तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। किसानों ने खुद तारों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 24 May 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर किया हंगामा

खेतों में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने उपकेंद्र पर हंगामा कर दिया। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। शुक्रवार को भाकियू नेता राजेश के साथ संगठन के कार्यकर्ता और किसान पंजीठ स्थित उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने खेतों पर आपूर्ति नहीं मिलने पर हंगामा किया। बताया कि दो-तीन दिन पूर्व आई आंधी के कारण कई जगहों पर तार टूट गए थे। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने तार दुरूस्त नहीं किए। इसके बाद किसानों ने खुद तार दुरूस्त किए। लेकिन, आपूर्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। हालांकि, आपूर्ति सुचारू होने पर किसान शांत हुए।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।