Indian Farmers Union Appoints Amardeep Lathiyan as NCR Vice President Strengthening Organization अमरदीप लाठियान एनसीआर क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोनीत, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsIndian Farmers Union Appoints Amardeep Lathiyan as NCR Vice President Strengthening Organization

अमरदीप लाठियान एनसीआर क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोनीत

Shamli News - भारतीय किसान यूनियन ने अमरदीप लाठियान को एनसीआर क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 3 May 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
अमरदीप लाठियान एनसीआर क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोनीत

भारतीय किसान यूनियन हाईकमान द्वारा अमरदीप लाठियान को एनसीआर क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे कार्यकर्ताओं ने अमरदीप लाठियान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए अमरदीप लाठियान पुत्र सुरेशपाल को एनसीआर क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अमरदीप लाठियान को संगठन में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से संगठन मजबूत होगा। राजपाल शर्मा ने कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की नीतियों को आगे बढाये और संगठन को मजबूत बनाने का काम करे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमरदीप लाठियान का फूल मालाओं से स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।