अचानक जमीन पर गिरे मजदूर की मौत से कोहराम
Shamli News - क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में लैंटर डालने के दौरान 35 वर्षीय मजदूर शोकेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी मजदूरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में मकान पर लैंटर डालने के दौरान हुए हादसे में 35 वर्षीय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर को गंभीर अवस्था में अन्य मजदूरों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में साकिर के मकान का निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि बुधवार को मकान का लैंटर लगाया जा रहा था। लैंटर लगाने के काम में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रजाकनगर निवासी शोकेंद्र व अन्य मजदूर लगे हुए थे।
शाम करीब चार बजे काम करते समय शोकेंद्र को अचानक चक्कर आया और वह वहीं गिर गया। साथी मजदूर उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों व श्रमिकों से मामले की जानकारी ली। मजदूर की मौत हार्ट अटैक से होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भोज दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।