Violent Clash Erupts Between Two Groups Over Domestic Dispute महिलाओ से मारपीट के विरोध मे भरे बाजार मचा उत्पाद,पुलिस ने दो को पकडा, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsViolent Clash Erupts Between Two Groups Over Domestic Dispute

महिलाओ से मारपीट के विरोध मे भरे बाजार मचा उत्पाद,पुलिस ने दो को पकडा

Shamli News - बड़ी मजरा में दो पक्षों के बीच महिला के साथ गाली गलौच और मारपीट को लेकर विवाद बढ़ गया। पीड़ित महिला मेहरूबा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 24 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओ से मारपीट के विरोध मे भरे बाजार मचा उत्पाद,पुलिस ने दो को पकडा

मजरा बढी मे दो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी इतनी बढी कि दोनो पक्षो के लोग सडक पर उत्पात मचाने लगे। दरअसल एक पक्ष ने महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट कर दी। जिसका विरोध करने को दो पक्ष आ गये। पीडित महिला ने पुलिस को सूचना देते हुये मायके पक्ष के लोगो को जानकारी दी। जिस पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुॅच गये और बीच बाजार दोनेा पक्षो मे जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने दोनो पक्षो से दो लोगो को हिरासत मे लिया है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव बढी मजरा मे एक महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट का विरोध दो घंटे तक होता रहा लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई उचित निर्णय नही लिया।

मेहरूबा नाम की महिला का आरोप था कि आरोपी तेंवर ने गाली गलौच व मारपीट की और विरोध मे आये फुरकान को भी पीटा। वही एक अन्य पक्ष शाहीबा ने भी आरोपी तंेवर पर मारपीट का आरोप लगाया था। दोनो पीडित महिलाओं ने पुलिस को मामले की शिकायत की। इसी बीच पीडिता शाहिबा के मायके पक्ष के लोग आ गये और तेवर व उसके परिवार के लोगो के संग मारपीट शुरू कर दी। बीच बाजार दोनो पक्ष एक दूसरे को दौडा दौडाकर पीटते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और दोनो पक्षो के दो लोगो को हिरासत मे लिया। घटना मे देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।