Train Delays at Nautanwa Railway Station Cause Passenger Distress दूसरे दिन सुबह पहुंची दुर्ग एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटा देरी से हुई रवाना, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTrain Delays at Nautanwa Railway Station Cause Passenger Distress

दूसरे दिन सुबह पहुंची दुर्ग एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटा देरी से हुई रवाना

Maharajganj News - नौतनवा रेलवे स्टेशन पर दुर्ग एक्सप्रेस 7 घंटे और गोरखपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन 6 घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ट्रेन संचालन में लगातार समस्याओं के कारण यात्रियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 25 May 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
दूसरे दिन सुबह पहुंची दुर्ग एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटा देरी से हुई रवाना

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा रेलवे स्टेशन से शनिवार को सुबह 9 बजे रवाना होने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 7 घंटा देरी से पहुंचने की वजह से दोपहर 12.30 बजे रवाना हो सकी। वहीं सुबह 6.05 पर गोरखपुर के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से रवाना हो सकी। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन लेट की सूचना के बाद काफी देर तक यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम 10.30 बजे पहुंचने के बजाय शनिवार की सुबह करीब 5 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर हुंची।

ट्रेन पर तैनात कर्मियों के विश्राम की वजह से ट्रेन को शनिवार सुबह 9 बजे रवाना होने के बजाय दोपहर 12.30 बजे रवाना किया जा सका। वहीं सुबह 6.05 बजे पर गोरखपुर के लिए जाने वाली डेमू 11.45 बजे रवाना हो सकी। सुबह की पहली पैसेंजर एवं कुछ घंटे बाद रवाना होने वाली दुर्ग एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए समय से पहुंचे यात्री को ट्रेन लेट की सूचना होने के बाद अफरा-तफरी मची रही। कुछ देर इंतजार करते रहे यात्री विवश होकर रेलवे स्टेशन चौराहे पहुंचे, जहां प्राइवेट एवं अन्य साधनों के जरिए अपने गंतव्य को रवाना हुए। नौतनवा गोरखपुर रेलखंड पर आए दिन ट्रेन संचालन की लड़खड़ाती समस्या से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गोरखपुर नकहा से 2:50 बजे पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 55071 नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुंचना होता है। वह भी पिछले कई दिनों से समय से नहीं पहुंच रही है। जिसके वजह से शाम 6:55 बजे पर रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन कभी रात 10 बजे तो कभी 11 बजे रवाना हो रही है । ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।