डीजे बजाने को लेकर विवाद, घर में आग लगाने का आरोप
Shravasti News - ग्राम भभरी भगवानपुर में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते एक पक्ष ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। इस घटना में दो लोग झुलस गए। पीड़ित मालती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया...

इकौना,संवाददाता। थाना इकौना ग्राम भभरी भगवानपुर में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दी। इससे दो लोग झुलस गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना इकौना के ग्राम अंधरपुरवा के मौजा भंभरी भगवानपुर निवासी मालती देवी पत्नी सोमई प्रसाद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की रात डीजे पर गाना बजाने के विवाद को लेकर मेरे लड़के लवकुश को विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही धमकी भी दी।
इसके बाद रात करीब एक बजे विपक्षी घर पर चढ़ आए और फूस के मकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे घर जलकर राख हो गया। मेरे दो लड़के अर्जुन व दिनेश सामान निकलते समय झुलस गए हैं। पीड़ित महिला मालती देवी पत्नी सोमई ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।