Indian Army s Operation Sindoor Celebrated with Tiranga Yatra in Malhipur देशभक्ति से गूंज उठा क्षेत्र, भाजपाइयों ने सैनिकों के पराक्रम को किया नमन , Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsIndian Army s Operation Sindoor Celebrated with Tiranga Yatra in Malhipur

देशभक्ति से गूंज उठा क्षेत्र, भाजपाइयों ने सैनिकों के पराक्रम को किया नमन

Shravasti News - गुरुवार को मल्हीपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। यात्रा जमुनहा तहसील से शुरू होकर मंडल कार्यालय तक गई, जिसमें बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीThu, 22 May 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
देशभक्ति से गूंज उठा क्षेत्र, भाजपाइयों ने सैनिकों के पराक्रम को किया नमन

जमुनहा,संवाददाता। आपरेशन सिंदूर की गौरवशाली उपलब्धि पर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से गुरुवार को मल्हीपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जमुनहा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर वीरगंज बाजार, ब्लॉक मुख्यालय होते हुए मंडल कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदम्बिका प्रसाद वर्मा ने किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगते रहे और लोगों ने भारतीय सेना के साहस को सलाम किया। जगदम्बिका प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा नीति और कूटनीतिक संकल्प का प्रतीक भी है।

इस तरह के अभियानों से सैनिकों का मनोबल ऊंचा होता है और आम जनमानस में भी सुरक्षा की भावना प्रबल होती है। पूर्व सूबेदार अम्बर लाल ने कहा कि सेना का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन मंडल कार्यालय परिसर में भारत माता की जय के नारों और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओंम, दिनश सिंह, शिवम जायसवाल, कमलेश मिश्रा, भगतराम वर्मा, बाबू राम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।