Hindu Youth Vahini Protests Against SP in Siddharthnagar Over Dr Ambedkar s Insult हियुवा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फूंका पुतला, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsHindu Youth Vahini Protests Against SP in Siddharthnagar Over Dr Ambedkar s Insult

हियुवा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फूंका पुतला

Siddhart-nagar News - 01 एसआईडीडी 50: इटवा क्षेत्र के करहिया सघन चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 2 May 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
हियुवा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फूंका पुतला

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा क्षेत्र के करहिया सघन चौराहे पर गुरुवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हियुवा के लोगों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। हियुवा ने सपा पर बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। हियुवा पदाधिकारियों का कहना है कि सपा की ओर से लगवाई गई होर्डिंग में बाबा साहब और अखिलेश यादव की आधी-आधी तस्वीरों को जोड़कर दर्शाया गया है जो सीधे तौर पर बाबा साहब का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता को गुमराह करने और समाज को बांटने की साजिश बताया।

हियुवा के पूर्व जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्र ने कहा कि बाबा साहब के योगदान की तुलना किसी भी सियासी व्यक्ति से नहीं की जा सकती। यह प्रयास उनके विचारों का अपमान है जिसे देश का कोई भी जागरूक नागरिक स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शन में विनय कुमार पाठक, सूर्य नारायण गुप्त, जनार्दन तिवारी, अनिल पाठक, मयाराम गौतम, काशी गौतम, कनिकराम वर्मा, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।