Kanupiya Agarwal Achieves 548th Rank in UPSC Exam Brings Glory to Biswan बिसवां की कनु प्रिया की यूपीएससी में 548वीं रैंक, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsKanupiya Agarwal Achieves 548th Rank in UPSC Exam Brings Glory to Biswan

बिसवां की कनु प्रिया की यूपीएससी में 548वीं रैंक

Sitapur News - सीतापुर की कनु प्रिया अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 548वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता संदीप अग्रवाल लखनऊ में रहते हैं। कनु प्रिया ने अपनी शिक्षा बिसवां के सेंट जेवियर और सेक्रेड हार्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरWed, 23 April 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
बिसवां की कनु प्रिया की यूपीएससी में 548वीं रैंक

सीतापुर। बिसवां की होनहार बेटी कनु प्रिया अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 548वीं रैंक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। कनु प्रिया के पिता संदीप अग्रवाल वर्तमान में लखनऊ में निवास करते हैं। उनके दादा विनय कुमार अग्रवाल (मिकी बाबू) बिसवां चीनी मिल में लंबे समय तक सेवारत रहे। कनु प्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिसवां के सेंट जेवियर स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सीतापुर के सेक्रेड हार्ट स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल माता-पिता का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे बिसवां नगर का मान बढ़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।