Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsMandatory Retirement for Constable Ajit Kumar Dubey Due to Disciplinary Issues
मुख्य आरक्षी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Sitapur News - सीतापुर में रिजर्व पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी अजीत कुमार दुबे को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दे दी गई है। उन्हें सेवाकाल में कई अनुशासनहीनताओं का सामना करना पड़ा, जिनमें परिनिंदा, अर्थदंड और निलंबन शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSat, 12 April 2025 10:21 PM

सीतापुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी अजीत कुमार दुबे को शनिवार को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दे दी गई है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि इनको पूरे सेवाकाल में सात परिनिंदा, एक अर्थदंड, एक तीन वर्ष के लिये न्यूनतम वेतन पर परिवर्तित किया गया, आठ बार पीडी, दो बार निलंबन, आठ बार बिना वेतन अवकाश किया गया है। किंतु इनमें कोई भी सुधार परिलक्षित नही हुआ है। अनुशासनहीनता के दृष्टिगत इनको अनिवार्य सेवा निवृत्ति कर दी गयी है।‼️
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।