नहाने गया किशोर,शारदा सहायक नहर में डूबा
Sitapur News - सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर अंबुज की शारदा सहायक नहर में डूबने से मौत हो गई। नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में डूब गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को...

सीतापुर, संवाददाता। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हुसैनगंज के पास शारदा सहायक नहर में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक अलादादपुर निवासी रामजीवन सिंह का पुत्र अंबुज हुसैनगंज के पास शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम अंबुज का शव नहर से निकाला गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।