सीतापुर--फंदे पर लटका मिला शव
Sitapur News - सीतापुर के मडिकौड़ा गांव में एक युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, युवक बच्चू लाल शराब के नशे में घर लौटा और आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 18 April 2025 11:45 PM

सीतापुर, संवाददाता। सकरन थाना क्षेत्र के मडिकौड़ा मजरा मडोर गांव में युवक का शव फंदे ओर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी से परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मडिकौड़ा मजरा मडोर निवासी युवक भगौती के पुत्र बच्चू लाल का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि बच्चू लाल रात करीब एक बजे शराब के नशे में घर लौटा। इसके बाद उसने घर के अंदर जाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।