वन क्षेत्र में किया जा रहा अवैध कब्जा, विभाग मौन
Sonbhadra News - बभनी के डूभा और संवरा क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वन विभाग की कार्रवाई न होने से भूमि का क्षेत्रफल सिकुड़ रहा है। स्थानीय लोग लकड़ी से पिलर को घेरकर आम के पेड़ लगा रहे हैं।...

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के डूभा और संवरा सीमा पर स्थित क्षेत्र में वन भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया जा रा है। वन भूमि को खाली कराने में विभाग की ओर से काई कार्रवाई के बजाय महज खानापूर्ति तक ही सिमटी नजर आ रही है। बभनी वन रेंज के डूभा वन क्षेत्र में डूभा और संवरा बार्डर पर सड़क किनारे लगे वन क्षेत्र पर धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है। वन विभाग की तरफसे लगाए गए पिलर को लकड़ी से घेर दिया गया। साथ ही साथ वन क्षेत्र में आम आदि के पेड़ लगाकर कब्जा किया जा रहा है। जंगल के समीप रहने वाले डूभा गांव के लोगों ने बभनी रेंज में डूभा गांव वन भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा किया है। अवैध कब्जों के कारण दिन प्रतिदिन वन भूमि का क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। लेकिन वन विभाग अनजान बना हुआ है। इसी वन क्षेत्र से अवैध खनन कर पत्थर भी निकाला जा रहा है। वनभूमि पर अवैध कब्जा होने से वन क्षेत्रफल में कमी होती जा रही है। लेकिन उसके बाद भी ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर अभिषेक चन्द्र ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई वन भूमि पर कब्जा कर रहा है तो उसको शीघ्र ही हटाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।