तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल
Sonbhadra News - चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, जिसमें चार लोग सुरक्षित बच गए। दूसरी घटना में एक आटो पलट गया, जिसमें...

डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के पास तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। जबकि आध दर्जन लोग बाल बाल बच गए। घायल लोगों को चोपन पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पहली घटना शुक्रवार की देर रात आठ बजे की है। चोपन थाना व डाला चौकी क्षेत्र बार्डर पास पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार सवार चार लोग चालक 25 वर्षीय गोविंद कुमार, 26 वर्षीय आशीष केशरी, 25 वर्षीय प्रीति और तीन वर्षीय बिटिया प्रिसिं निवासी वार्ड नंबर तीन चुर्क थाना राबर्ट्सगंज बाल बाल बच गए। दूसरी घटना कार को अनियंत्रित होते ही पीछे चल रहा आटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 50 वर्षीय दुर्गावती देवी पत्नी गुलाब गोंड, 25 वर्षीय पुनम कुमारी पुत्री गुलाब गोंड़, निवासी जरगाखाड़ी कोटा, थाना चोपन घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी चोपन ले जाया गया। तीसरी घटना तेलगुड़वा के समीप एक पुल के नीचे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार दो लोगों सुरक्षित बच गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।