सिंगरौली की प्रज्ञा बनी एमपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर
Sonbhadra News - सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया। प्रज्ञा ने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार...
सिंगरौली,हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने मंगलवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा ने परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किये है। प्रदेश टॉपर प्रज्ञा ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देते हुए कहा है कि वह भविष्य में सिविल सेवाओं में आकर देश की सेवा करना चाहेंगी। सफलता के लिए बताया कि इससे पूर्व वह प्रदेश में टॉप टेन में आने के लिए आशान्वित थी लेकिन सभी के आशीर्वाद से उन्होने प्रदेश भर में टॉप कर लिया। प्रज्ञा ने यह भी बताया कि इस परिणाम के लिए उन्होने किसी भी प्रकार की अतिरिक्त कोचिंग नही ली केवल स्कूल और घर में टारगेट बेस पढ़ाई ही उनकी सफलता का सबब बनी है।
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल निवास से आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होने नौंवी में ग्लोरियस पब्लिक हाईस्कूल निवास में दाखिला लिया और हाईस्कूल भी वहीं से कर सफलता पायी। प्रज्ञा के माता पिता दोनों ही शासकीय स्कूल में शिक्षक है। पिता विनय अग्रवाल ने बताया कि उन्होने प्रज्ञा को हमेशा मन लगाकर पढ़ने को कहा और कभी भी परिणाम पर ध्यान न केन्द्रित करने की शिक्षा दी। प्रज्ञा का जन्म सिंगरौली जिले के निगरी में हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।