पारा 40 डिग्री पार, तपिश से झुलसे लोग
Sonbhadra News - सोनभद्र में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को तेज धूप से तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई, जिससे लोग पसीने से तर नजर आए। शाम...
सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप से तपिश बढ़ जा रही है तो कभी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। तापमान बढ़ने से बढ़ी तपिश से लोग झुलस गए। वहीं बारिश के बाद अचानक तेज धूप होने से उमस भी बढ़ गई और लोगों को पसीने से तर बतर देखा गया। सोनांचल में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इससे शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में बढ़ोत्तरी से दिन में तपिश बढ़ गई, जिससे लोग झुलस जा रहे थे। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को निकली तेज धूप से उमस भी बढ़ गई। उमस के कारण दिन भर लोग पसीने से तर नजर आए। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को भी हवा न चलने के कारण चिपचिपाहट बनी रही। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे थे। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों ने पंखे और कूलर का सहारा लिया। वहीं देर शाम हल्की हवा चलने पर मौसम में कुछ बदलाव हुआ, जिससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।