कानपुर में ई-रिक्शे पर स्टंट, छत पर बिठाया कुछ आगे-पीछे लटके, 20 की जान खतरे में डाली :VIDEO
यूपी के कानपुर में ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रिक्शे पर कुछ छत पर और कई लोग आगे-पीछे लटके दिखे। ई-रिक्शा चालक ने 20 लोगों की जान खतरे में डाली।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गर्मी में पूरा ई-रिक्शा ठसाठस भरा हुआ था। कुछ इसके अंदर तो कुछ छत और कई लोग आगे-पीछे लटके थे। इतनी सवारियों को बैठाने के बावजूद चालक तेज रफ्तार ई-रिक्शा लहरा रहा था।ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों की जान खतरे में डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ई-रिक्शे पर स्टंट का वीडियो जाजमऊ क्षेत्र के हड्डी मिल के पास का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक ई-रिक्शा चालक मानक से ज्यादा लोगों को बैठाए है। कुछ लोग छत पर बैठाया है और कुछ सवारियां आगे-पीछे लटकी हुईं दिखाई दे रही हैं। चालक बीच सड़क पर रिक्शा दौड़ाते हुए दिख रहा है। इसमें सवार सभी लोग 16 से 18 वर्ष की आयु के बीच हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि चालक भी नाबालिग है। सवारियों को बैठाने के बाद हादसे के जोखिम के बीच तेजी से लहराते हुए ई-रिक्शे को दौड़ा रहा है। सड़क पर दौड़ते हुए ई रिक्शे को देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया।
कानपुर में ई-रिक्शे पर स्टंट, ई-रिक्शे पर स्टंट वायरल वीडियो, कानुपर समाचार, यूपी न्यूज
कानपुर, संवाददाता
कानपुर में ई-रिक्शा चालक का 20 से ज्यादा सवारियों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गर्मी में पूरा ई-रिक्शा ठसाठस भरा हुआ था। कुछ इसके अंदर तो कुछ छत और कई लोग आगे-पीछे लटके थे। इतनी सवारियों को बैठाने के बावजूद चालक तेज रफ्तार ई-रिक्शा लहरा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो जाजमऊ क्षेत्र के हड्डी मिल के पास का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक ई-रिक्शा चालक मानक से ज्यादा लोगों को बैठाए है। इसमें सवार सभी लोग 16 से 18 वर्ष की आयु के बीच हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि चालक भी नाबालिग है। सवारियों को बैठाने के बाद हादसे के जोखिम के बीच तेजी से लहराते हुए ई-रिक्शे को दौड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। चालक के बारे में जानकारी कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।