BJP s 46th Foundation Day Campaign to Strengthen Grassroots Engagement Until April 13 भाजपा चलाएगी गांव व वार्ड चलो अभियान, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBJP s 46th Foundation Day Campaign to Strengthen Grassroots Engagement Until April 13

भाजपा चलाएगी गांव व वार्ड चलो अभियान

Sultanpur News - भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के तहत 13 अप्रैल तक गांव-गली-वार्ड चलो अभियान चलेगा। 372 शक्तिकेन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से मुलाकात, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 11 April 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा चलाएगी गांव व वार्ड चलो अभियान

सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के तहत साप्ताहिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत 13 अप्रैल तक गांव-गली- वार्ड चलो अभियान चलेगा। यह अभियान 372 शक्तिकेन्द्रों के 1991 बूथों पर चलेगा। 372 शक्तिकेन्द्रों पर प्रवासी के रूप में पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि इस अभियान में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठकें होगी। मन्दिर, अस्पताल, स्कूल एवं सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलेगा। 10 लाभार्थियों से मिलने के साथ कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शोभायात्रा निकालेगी। इसके साथ वरिष्ठ लोगों, सेनानी व कारसेवकों का सम्मान और शाम को चौपाल आयोजित होंगी। प्रवासी कार्यकर्ता 13 अप्रैल तक अपने निर्धारित शक्तिकेन्द्रों पर 8 घंटे प्रवास कर अभियान को सफल बनाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।