Environmental Protection Art Competition Highlights Importance of Trees and Oxygen चित्रकला में आशुतोष प्रथम, ईशान दूसरे स्थान पर रहे, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsEnvironmental Protection Art Competition Highlights Importance of Trees and Oxygen

चित्रकला में आशुतोष प्रथम, ईशान दूसरे स्थान पर रहे

Sultanpur News - पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनपर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता क

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 21 April 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
चित्रकला में आशुतोष प्रथम, ईशान दूसरे स्थान पर रहे

पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, फल व लकड़ी मिलती है।

गोसाईगंज,संवाददाता

आरएवीडी स्पेक्ट्रम एकेडमी मूंगर में सोमवार को कटका क्लब ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकला से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें आशुतोष सिंह को प्रथम, ईशान पटेल को द्वितीय और नेहा बानो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने की। वहीं मुख्य अतिथि साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने कहा कि मानव और प्रकृति का संबंध आदिकाल से रहा है। पेड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, फल और लकड़ी मिलती है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है, क्योंकि विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने सभी को कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि शिवमंगल उपाध्याय व कृष्ण कुमार वर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस दौरान बृजेन्द्र मिश्रा, आशा वर्मा, दीक्षा यादव, प्रेमांजलि सिंह, ममता मिश्रा, रजनी मिश्रा, श्रेया मिश्रा, रमेश यादव, विनय सिंह, इलियास, विकास एवं प्रेम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अध्यापक रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।