Land Dispute Leads to Violence Five Women Injured in KadiPur भूमि विवाद में हुई मारपीट, पांच महिलाएं घायल, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsLand Dispute Leads to Violence Five Women Injured in KadiPur

भूमि विवाद में हुई मारपीट, पांच महिलाएं घायल

Sultanpur News - कादीपुर में भूमि विवाद के चलते पांच महिलाएं घायल हो गईं। सुनीता ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण उनकी जमीन पर कब्जा करने आए और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 19 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में हुई मारपीट, पांच महिलाएं घायल

कादीपुर, संवाददाता। भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में पांच महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर गांव की सुनीता पत्नी दयाराम का आरोप है कि रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे विपक्षीगण लाठी डंडा लेकर आए। विपक्षीगण उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उस पर लगे पेड़ों को काटने लगे। मना करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। डर बस सुनीता घर में घुस गई। विपक्षी घर में घुसकर उसे मारा पीटा एवं घर में रखे बर्तनों को तोड़ दिया।

बीच बचाव करने पहुंची गांव की मीना, प्रीति, लाजो एवं लकी को भी विपक्षियों ने मारा पीटा। जिससे काफी चोट आई। पीड़िता सुनीता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने गांव के ही सुशील सिंह, रिशु सिंह, छोटू सिंह एवं दो अज्ञात के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।