सुलतानपुर-मस्जिद निर्माण का विवाद गहराया, पुलिस से हाथापाई
Sultanpur News - बालमपुर गांव में अवैध मस्जिद निर्माण को रोकने गई पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने 1.5 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू पक्ष ने मस्जिद निर्माण को...

भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालमपुर गांव में अवैध मस्जिद निर्माण को रोकवाने गई पुलिस टीम से ग्रामीणों ने हाथापाई की। यहां मस्जिद के निर्माण का विवाद गहराता जा रहा है। आबादी की जमीन पर अवैध ढंग से हो रहे निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगाते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। बीते दिनों बालमपुर गांव में मंदिर और मस्जिद में बजने वाले लाउड स्पीकर को लेकर हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था।
लम्भुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। हिंदू पक्ष ने मस्जिद के निर्माण को अवैध बताते हुए जांच की मांग की थी। प्रशासन ने दो मंजिला बन रही मस्जिद के निर्माण पर रोक लगा दिया था। जांच-पड़ताल में मस्जिद का निर्माण आबादी की जमीन पर होने की पुष्टि हुई। बावजूद इसके पुनः निर्माण शुरू करवा दिया गया था। सूचना पर देहात कोतवाली के दारोगा मनोज सिंह, सिपाही संतोष यादव, विरेन्द्र मिश्रा एवं रामबाबू बालमपुर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अब्दुल हमीद पुत्र मुनव्वर अली, शाहिद पुत्र मो. रफीक, निसार अहमद पुत्र रमजान अंसारी, मुस्ताक पुत्र मो.रज्जाक, इसराईल पुत्र मुंशीरजा निवासी ग्राम बालमपुर तथा कई अज्ञात व्यक्ति मौके पर मिले। मस्जिद निर्माण किए जाने के संबंध में परमीशन मांगा गया तो कोई परमीशन नहीं दिखाया जा सका। मना करने के बाद भी उक्त लोग निर्माण पर आमादा रहे। पुलिस कर्मियों से वे लोग विवाद करने लगे। आमादा फौजदारी होते हुए पुलिस से हाथापाई शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने जब गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो सभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। गांव में माहौल खराब और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का अंदेशा भी है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।