Rapid Progress of Sugarcane Survey Campaign in Gosainganj सुलतानपुर-350 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा, 30 जून तक जारी रहेगा काम, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsRapid Progress of Sugarcane Survey Campaign in Gosainganj

सुलतानपुर-350 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा, 30 जून तक जारी रहेगा काम

Sultanpur News - गोसाईंगंज में किसान सहकारी चीनी मिल के अंतर्गत गन्ने का सर्वे अभियान 1 मई से शुरू हुआ। 30 जून तक चलने वाले इस सर्वे में अब तक लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कुल लक्ष्य 1700...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 17 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर-350 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा, 30 जून तक जारी रहेगा काम

गोसाईंगंज, संवाददाता। किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र अंतर्गत एक मई से शुरू हुआ गन्ने का सर्वे अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 30 जून तक चलने वाले इस सर्वे के तहत अब तक लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल का सर्वेक्षण किया जा चुका है। जबकि इस पूरे अभियान का लक्ष्य 1700 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। किसान सहकारी चीनी मिल की सर्वेयर टीमों ने 17 मई तक 350 हेक्टेयर क्षेत्र का गन्ना सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे टीम में शामिल तौल लिपिक एवं गन्ना सर्वेयर अवधेश सिंह शोभीपुर गांव में गन्ना किसानों के साथ खेतों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि तय समय सीमा के भीतर सर्वे कार्य को हर हाल में पूरा किया जाए। इसी क्रम में सर्वेयर लगातार गांव-गांव जाकर गन्ना किसानों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, और खेतों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। गन्ना सर्वे का उद्देश्य आगामी पेराई सत्र के लिए सही आंकड़ों का संग्रह करना है, ताकि मिल को गन्ना आपूर्ति की बेहतर योजना बनाई जा सके। सर्वे के तहत किसानों के खेतों में बोई गई गन्ने की किस्म, रकबा, फसल की स्थिति और संभावित उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दर्ज की जा रही है। किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गन्ना सर्वे के साथ-साथ मिल से कटे हुए सेंटरों को दोबारा चीनीमिल में जोड़ने के लिए भी जिला गन्ना अधिकारी स्तर से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है और उनके सहयोग से सर्वे कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। यदि इसी गति से सर्वे चलता रहा, तो निर्धारित लक्ष्य समय से पहले ही प्राप्त कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।