the height of brutality wife was stripped naked and beaten with a plastic pipe by husband who urinated on her body हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा, शरीर पर किया पेशाब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsthe height of brutality wife was stripped naked and beaten with a plastic pipe by husband who urinated on her body

हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा, शरीर पर किया पेशाब

महिला का आरोप है कि पति आए दिन उससे विवाद करता है। एक रात पति घर पहुंचा और उसको गालियां देने लगा। इसके बाद वह हैवानियत पर उतर आया। उसने कमरा बंद कर उसको निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पत्नी की पिटाई करने लगा।

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा, शरीर पर किया पेशाब

यूपी के देवरिया में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस शख्स ने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर पहले प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा फिर उसके शरीर पर पेशाब कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार रही है।

मामला देवरिया के सदर कोतवाली के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उससे विवाद करता है। एक रात पति घर पहुंचा और उसको अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद पति हैवानियत पर उतर आया। उसने कमरा बंद कर उसको निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पत्नी की पिटाई करने लगा। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही। रहम की भीख मांगती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। प्लास्टिक के पाइप से वह लगातार पत्नी की पिटाई करता रहा। इतना जुल्म ढाने के बाद भी पति का मन नहीं भरा। वह यहीं नहीं रुका। इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसने अपनी के शरीर पर पेशाब भी कर दिया। पति की इस बेरहमी और हैवानियत से पत्नी बुरी तरह टूट गई है।

ये भी पढ़ें:ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल आज, जगह-जगह भंडारा; जानें क्यों होता है खास

घटना के बाद भी आरोपी पति महिला को आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति से परेशान महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने पुलिस से हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:पत्नी और प्रेमी ने कबूला गुनाह, बेरहमी से किया था पति का कत्ल; बताई पूरी कहानी

क्या बोली पुलिस

इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।