Critical Gap Development in Unnao Inauguration of Kasturba Gandhi Residential Girls School क्रिटिकल गैप फंड से संवरा केजीबीवी सरोसी, सांसद ने किया लोकार्पण, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsCritical Gap Development in Unnao Inauguration of Kasturba Gandhi Residential Girls School

क्रिटिकल गैप फंड से संवरा केजीबीवी सरोसी, सांसद ने किया लोकार्पण

Unnao News - उन्नाव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कायाकल्प का लोकार्पण सांसद साक्षी महाराज और डीएम गौरांग राठी ने किया। समर कैंप में पपेट शो, आर्ट क्राफ्ट, खेल आदि की गतिविधियों की प्रशंसा की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSat, 24 May 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
क्रिटिकल गैप फंड से संवरा केजीबीवी सरोसी, सांसद ने किया लोकार्पण

उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी का कायाकल्प क्रिटिकल गैप से होने के बाद सांसद व डीएम ने लोकार्पण किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी में सांसद साक्षी महाराज, डीएम गौरांग राठी ने समर कैंप का अवलोकन किया। समर कैंप में चल रही गतिविधियों जैसे पपेट शो, आर्ट क्राफ्ट, खेल आदि की प्रशंसा की। इसके उपरांत कस्तूरबा गांधी बालिका क्रिटिकल गैप के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक से कराए गए विकास कार्यों के शिलापट का अनावरण किया। सांसद ने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, धर्म या वर्ग की गुलाम नहीं है। हम ऐसे ही प्रयास करेंगे तो अर्चना की तरह और बच्चे निकलेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय पतारी द्वितीय के बच्चों ने मेरे घर राम आए हैं पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। क्रिटिकल गैप्स के माध्यम से कराए कार्यों का लोकार्पण सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सामूहिक रूप से प्रदर्शन डिजिटल माध्यम से किया जा रहा गया। साथ ही सरोसी में वृहद लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिका शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है यदि एक बालिका शिक्षित होती है तो उसके साथ-साथ पूरा परिवार शिक्षित होता है। इस अवसर पर सांसद द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विश्वनाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय संजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर नाहिद इकबाल फारूकी, खंड शिक्षा अधिकारी सि. कर्ण कन्हैयालाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर अखिलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।