केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में जीते 15 पदक
Unnao News - केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडों प्रतियोगिता में जीते 15 पदककेंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडों प्रतियोगिता में जीते 15 पदक

उन्नाव। कानपुर के चकेरी में एक से सात मई तक 54 वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय के छात्र.छात्राओं ने भाग लिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दही चौकी के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जूड़ो प्रतियोगिता में 15 पदक हासिल किए। खेल प्रशिक्षक कमल किशोर ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में एल्मा आफरीन ने स्वर्ण, पीहू वर्मा कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में हर्षित ने कांस्य पदक जीता है। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में चंद्रिका ने रजत व आराध्या वर्मा और अनामिका यादव ने कांस्य पदक जीता है। अंडर- 14 बालिका वर्ग में काव्या सिंह ने स्वर्ण, प्रज्ञा वर्मा, निष्ठा त्रिपाठी और अग्रिता सिंह ने रजत पदक व लावण्या ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर- 17 बालक वर्ग में गौरव ने स्वर्ण और आदित्य ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर- 14 बालक वर्ग में अभय सिंह और शिवांश सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस पर प्रधानाचार्य केपी यादव ने बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।