Missing Elder Found Dead in Chandan Kheda Village Allegations of Murder लापता वृद्ध का पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsMissing Elder Found Dead in Chandan Kheda Village Allegations of Murder

लापता वृद्ध का पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप

Unnao News - असोहा के चंदनखेड़ा गांव में लापता वृद्ध चंद्रशेखर का शव नाले के किनारे मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने फोन पर बताया था कि उसने जहर निगल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 18 April 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
लापता वृद्ध का पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप

असोहा। थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव स्थित नाला किनारे आम के पेड़ के नीचे शुक्रवार शाम लापता वृद्ध का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंचे बेटे ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव के रहने वाले वृद्ध चंद्रशेखर गुरुवार सुबह घर से उन्नाव कोर्ट में चल रहे भूमि विवाद के मामले में पेशी पर जाने की बात कहकर निकले थे। रात घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार शाम असोहा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव स्थित नाले के पास वृद्ध का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे बेटे ब्रजेश ने बताया कि पिता चंद्रशेखर ने देर शाम अपने चचेरे भाई रमेश को फोन कर घर न आने और मर जाने की बात कही थी। उसके बाद फोन बंद हो गया था। परिजन ने सोहरामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने से चंद्रशेखर की लोकेशन असोहा के आसपास मिलने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। तब चंदनखेड़ा गांव स्थित नाले के पास वृद्ध चंद्रशेखर का शव पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। बेटे ब्रजेश ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस टीम ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है।

फोन पर परिजन को जहर निगलने की दी थी जानकारी

परिजनों से सोहरामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच की गई है। मौके से कीपेड मोबाइल व कीटनाशक व शराब का पउवा पड़ा मिला था। वृद्ध ने फोन पर परिजन से कहा था कि उसने जहर निगल लिया है। परिजनों को आरोप स्वाभाविक है। फिलहाल घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- अजय कुमार सिंह, सीओ पुरवा

दर्ज कराई थी गुमशुदगी, शव मिलने पर परिजन बेहाल

वृद्ध के गुरुवार रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने सोहरामऊ थाना पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार वृद्ध चंद्रशेख का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो उठे। मृतक चंद्रशेख अपने पीछे पत्नी तपेश्वरी व चार बेटों में ब्रजेश, लोकेश, अजय, बउवा तथा दो बेटियां चंद्रकिशोरी और रेशमा देवी को रोता बिलखता छोड़ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।