Woman Killed in Road Accident Near Shobhakheda Village Unnao उन्नाव में बाइक के टक्कर मारने से महिला की मौत, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsWoman Killed in Road Accident Near Shobhakheda Village Unnao

उन्नाव में बाइक के टक्कर मारने से महिला की मौत

Unnao News - उन्नाव के शोभाखेड़ा गांव के निकट एक महिला, राधा देवी, सड़क पार करते समय बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावTue, 8 April 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
उन्नाव में बाइक के टक्कर मारने से महिला की मौत

उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी अचलगंज मार्ग स्थित शोभाखेड़ा गांव के निकट मंगलवार अलसुबह सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार के टक्कर मारने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के शोभाखेड़ा गांव के रहने वाले श्रीकांत लोधी की 48 वर्षीय की पत्नी राधा देवी अलसुबह किसी काम को लेकर घर से निकली थी। इसी दरमियान सड़क पार करते समय गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार जख्मी कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में अचलगंज सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका राधा देवी खेतों में काम करने के लिए जा रही थी। तभी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई गई है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।