UP Firozabad Two Girls Left House For job Messaged on phone Saying taking Friend with her नौकरी करने जा रही हूं, सहेली को ले जा रही साथ- घर पर मैसेज कर भागीं दो नाबालिग लड़कियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Firozabad Two Girls Left House For job Messaged on phone Saying taking Friend with her

नौकरी करने जा रही हूं, सहेली को ले जा रही साथ- घर पर मैसेज कर भागीं दो नाबालिग लड़कियां

यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की घर से भाग गई। साथ में वो अपनी एक सहेली को भी लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद घर वालों को फोन पर मैसेज करके दी। घर वाले लड़कियों की तलाश में लगे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबादWed, 14 May 2025 09:20 AM
share Share
Follow Us on
नौकरी करने जा रही हूं, सहेली को ले जा रही साथ- घर पर मैसेज कर भागीं दो नाबालिग लड़कियां

यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की घर से भाग गई। साथ में वो अपनी एक सहेली को भी लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद घर वालों को फोन पर मैसेज करके दी। घर वाले लड़कियों की तलाश में लगे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्ष की उम्र की दो किशोरियों के गायब होने से अफरा-तफरी मच गई। गायब होने वाली किशोरियों में से एक ने घर पर मैसेज भी किया है कि वह नौकरी करने जा रही है। परेशान परिजन तलाश में जुटे हैं। पुलिस से भी गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार मामला थाना जसराना के एक गांव से जुड़ा है। गांव में रहने वाले दो परिवारों की 16 वर्षीय किशोरियां 11 मई को दोपहर 11 बजे घर से शिकोहाबाद के लिए निकली थीं। इन्होंने परिजनों से कहा था कि शिकोहाबाद तक किसी काम से जा रहे हैं। शाम तक जब किशारियां वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। गांव एवं रिश्तेदारियों में पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं दोनों में से एक किशोरी ने अपने घर पर नौकरी के लिए जाने की बात कही तो सहेली के घर पर मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उसे वह अपने साथ ले जा रही है। इसमें उसकी सहेली की कोई गलती नहीं है।

ये भी पढ़ें:UP Top News: सीएम योगी की ललकार, दुश्मनों के जनाजे में कोई रोने वाला नहीं मिलेगा

घर वालों को मिले किशोरियों के इस मैसेज के बाद परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें बहलाकर ले गया है तथा इस तरह के मैसेज करा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि संभव है कि किसी ने उन्हें नौकरी का झांसा दिया है जिसके बाद लड़कियां घर से गई हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।