UP government made big reshuffle late night eight PCS officers transferred see the list यूपी सरकार ने देर रात किया बड़ा फेरबदल, आठ पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP government made big reshuffle late night eight PCS officers transferred see the list

यूपी सरकार ने देर रात किया बड़ा फेरबदल, आठ पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

  • यूपी सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाताSun, 8 Dec 2024 10:58 PM
share Share
Follow Us on
यूपी सरकार ने देर रात किया बड़ा फेरबदल, आठ पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

यूपी सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी को अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था), नगर निगम कानपुर के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी, चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा को संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।