UP Sonbhadra Husband Killed Wife Over Small Dispute Commit Suicide hanging himself मामूली विवाद पर झगड़े पति-पत्नी; कुल्हाड़ी से काट बीवी की हत्या, साड़ी का फंदा बना खुद पेड़ से लटका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Sonbhadra Husband Killed Wife Over Small Dispute Commit Suicide hanging himself

मामूली विवाद पर झगड़े पति-पत्नी; कुल्हाड़ी से काट बीवी की हत्या, साड़ी का फंदा बना खुद पेड़ से लटका

यूपी में सोनभद्र के रामपुर वरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव के जंगल में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद पत्नी की साड़ी से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।

Srishti Kunj संवाददाता, सोनभद्रThu, 8 May 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
मामूली विवाद पर झगड़े पति-पत्नी; कुल्हाड़ी से काट बीवी की हत्या, साड़ी का फंदा बना खुद पेड़ से लटका

यूपी में सोनभद्र के रामपुर वरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव के जंगल में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद पत्नी की साड़ी से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों जंगल में चिरौंजी का फल बीनने के लिए गए हुए थे। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव निवासी 38 वर्षीय राजेन्द्र गुर्जर पुत्र प्रभु गुर्जर अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी के साथ बुधवार की सुबह जंगल में चिंरौजी का फल बीनने के लिए गए थे।

जानकारी के अनुसार चिरौंजी बीनने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा। इसी दौरान राजेन्द्र ने अपनी पत्नी रीता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी पत्नी की साड़ी सेपेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोपहर दो बजे तक जब दोनों घर नहीं पहंदुचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार के लोग उनकी तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे तो देखा कि राजेन्द्र पेड़ में साड़ी के फंदे से झूल रहा था। वहीं कुछ दूरी पर उसकी पत्नी का भी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मृतक राजेन्द्र के भाई विजय ने घटना की जानकारी रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन 6 जिलों में लोग तिमाही और छमाही जमा कर सकेंगे हाउस टैक्स-जल कर

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल नयन दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि राजेन्द्र अपनी पत्नी के साथ पलपल के जंगल में चिरौंजी का फल बीनने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर राजेन्द्र ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी कर दी। इसके बाद खुद भी पत्नी की साड़ से पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।