Police Case Filed Against Dowry Demand in Sarnath Wedding दहेज के लिए शादी से मना किया, केस, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolice Case Filed Against Dowry Demand in Sarnath Wedding

दहेज के लिए शादी से मना किया, केस

Varanasi News - सारनाथ में एक शादी के लिए दहेज की मांग करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आशा देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए लड़के पक्ष ने 10 लाख रुपए और एक एसयूवी की मांग की, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 1 March 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए शादी से मना किया, केस

सारनाथ। शादी के लिए दहेज की मांग करने एवं धमकी देने के आरोप में पुलिस आयुक्त के आदेश पर सारनाथ थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। राजनहिया (सारनाथ) की आशा देवी ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी चुकहा (चौबेपुर) निवासी भरत राजभर से तय की थी। गोद भराई रस्म के बाद लड़के पक्ष के लोग 10 लाख रुपया नगद और एक एसयूवी की मांग करने लगे। उनको पहले ही ढाई लाख रुपया दहेज में दे दिया गया था। गोद भराई सहित अन्य रस्मों को पूरा करने में लगभग पांच लाख रुपया खर्च हो गया। बावजूद दहेज मांग जार रही। दहेज न दे पाने की स्थिति में वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। लड़कीवालों ने खर्च हुए पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।