कैंट स्टेशन पर खुला जनसुविधा हेल्प डेस्क
Varanasi News - वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से जनसुविधा हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। यह प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित है और यात्रियों को होटल बुकिंग, टैक्सी सेवाएं, मंदिर दर्शन...

वाराणसी, विशेष संवाददाता। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सोमवार से जनसुविधा हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। यह हेल्पडेस्क प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पूछताछ काउंटर के पास मुख्य हॉल में है। इसका उद्देश्य आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और यात्रियों को एक ही स्थान पर यात्रा, ठहराव और दर्शन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसका संचालन रेणुका एंटरप्राइजेज को सौंपा गया है।
अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक चरण में यात्रियों को होटल बुकिंग, टैक्सी एवं लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा, टूर एवं ट्रैवल पैकेज, मंदिर दर्शन की सुविधा और स्थानीय पर्यटन गाइडेंस जैसी सेवाएं शुरू की गई हैं। इसे और बेहतर बनाने के लिए 15 दिनों में ट्रॉली, व्हीलचेयर सेवा भी शुरू की जाएगी। ट्रॉली सेवा का लाभ भारी सामान के ढोने वाले यात्रियों को मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इन सेवाओं के साथ एक सहायक कर्मचारी (अटेंडेंट) भी यात्रियों की मदद के लिए साथ रहेगा। सुविधाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा। हेल्प डेस्क पर 9277286586 पर संपर्क किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।