Weather will change again entire Uttar Pradesh stormy winds will blow from 4 to 5th May alert hailstorm along with rain UP Weather Update: पूरे यूपी में फिर बदलेगा मौसम, चार से पांच मई तक चलेंगी तूफानी हवाएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsWeather will change again entire Uttar Pradesh stormy winds will blow from 4 to 5th May alert hailstorm along with rain

UP Weather Update: पूरे यूपी में फिर बदलेगा मौसम, चार से पांच मई तक चलेंगी तूफानी हवाएं

पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह पहला अवसर है जब पूरे प्रदेश के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है। वैसे कानपुर छोड़ अब तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी से मौसम बदल चुका है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, कानपुर, वरिष्ठ संवाददाताSat, 3 May 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
UP Weather Update: पूरे यूपी में फिर बदलेगा मौसम, चार से पांच मई तक चलेंगी तूफानी हवाएं

Up Weather Update: पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह पहला अवसर है जब पूरे प्रदेश के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है। वैसे कानपुर छोड़ अब तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी से मौसम बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ और आधा दर्जन परिसंचरण के कारण मौसमी उथल पुथल का दौर पहली मई को शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। इसके 07 से 08 मई तक जारी रहने की संभावना है। 06 मई से पूरे प्रदेश में यह गतिविधियां या तो खत्म हो जाएंगी या सीमित क्षेत्र में रह जाएंगी। यदि फिर कोई नया विक्षोभ आता है तो फिर गतिविधियां बदल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। सोमवार को वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट रहेगा लेकिन मध्य उत्तर प्रदेश में इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट बना रहेगा। इसके बाद भी सीमित गतिविधियां बनी रहेंगी। शनिवार को दिन का तापमान 37.4 डिग्री रहा जो सामान्य से कम है। न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री कम होकर 21.8 डिग्री हो गया। यह भी सामान्य से कम रहा। हवा की रफ्तार थम गई। औसत गति मात्र 06 किमी प्रति घंटा रही। यदि पूर्वी हवाओं ने जोर मारा तो रविवार तड़के आंधी-पानी की संभावना अधिक रहेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाएं स्थिर नहीं हैं। इस कारण कानपुर में बारिश नहीं हो पा रही है। यदि कोई भटकाव की स्थिति न हुई तो रविवार और सोमवार को आंधी-पानी की पूरी संभावना है। अब तक पांच मई को कानपुर समेत आसपास के जिलों में (मध्य क्षेत्र) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चार को यलो अलर्ट बना रहेगा।

मई अधिकतम न्यूनतम

01 37.0 25.4

02 34.0 25.4

03 37.4 21.8