Jageshwar Dham Introduces High-Tech Projector and Sound System for Devotees जागेश्वर में लगा प्रोजेक्टर, देवदार वनी में चलेगी डाक्यूमेंट्री, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsJageshwar Dham Introduces High-Tech Projector and Sound System for Devotees

जागेश्वर में लगा प्रोजेक्टर, देवदार वनी में चलेगी डाक्यूमेंट्री

मास्टर प्लान से साढ़े तीन करोड़ की लागत से लगाया गया प्रोजेक्टर जागेश्वर में लगा प्रोजेक्टर, देवदार में चलेगी डाक्यूमेंट्री जागेश्वर में लगा प्रोजेक्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 3 Feb 2025 11:23 PM
share Share
Follow Us on
जागेश्वर में लगा प्रोजेक्टर, देवदार वनी में चलेगी डाक्यूमेंट्री

अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रोजेक्टर स्थापित कर दिया गया है। इसकी मदद से अब श्रद्धालु रात में देवदार के वन में बिना पर्दे के जागेश्वर धाम का इतिहास देख और सुन सकेंगे। इसके लिए जल्द ही विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। नौ फरवरी को प्रोजेक्टर का ट्रायल लिया जाएगा। जागेश्वर धाम में करीब 146 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान का कार्य किया जा रहा है। मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। धाम को अत्याधुनिक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। अब मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर धाम में प्रोजेक्टर स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्टर बिना पर्दे के चलेगा। इसे चलाने के लिए धाम के पास की देवदार वनी(देवदार के वन) को चुना गया है। देवदार के पेड़ों में रात के समय धाम के इतिहास के साथ भजन-आरती दिखाई जाएगी। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को धाम की आस्था, पौराणिक इतिहास की जानकारी के साथ आरती को दिखाया जा सकेगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से जागेश्वर धाम के चित्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था पीआईयू ने प्रोजेक्टर को स्थापित कर दिया है। जल्द ही विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंचेगी और नौ फरवरी को इसका ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर नियमति प्रोजेक्टर का संचालन किया जाएगा।

धाम में लगाए जाएंगे हाईटेक स्पीकर

योजना के तहत धाम में हाईटेक स्पीकर भी लगाए जाएंगे, जो अत्याधुनिक होंगे। अलग-अलग जगहों पर 24 से अधिक स्पीकर लगाए जाने की योजना है। इन स्पीकर से प्रोजेक्टर में दिखाए जाने वाले बाबा के इतिहास को सुना जा सकेगा। इसके अलावा इनका प्रयोग जागेश्वर धाम की आरती और भजन कीर्तन के लिए भी किया जाएगा।

सीसीटीवी से लैस होगा जागेश्वर धाम

मास्टर प्लान की योजना के तहत जागेश्वर धाम में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी लगाए जाने से एक तरफ सुरक्षा पुख्ता होगी, दूसरी तरफ जागेश्वर धाम की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहीं से प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी आदि संचालित होंगे।

कोट

नौ फरवरी को जागेश्वर में प्रोजेक्टर का ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम जागेश्वर आ रही है। ट्रायल के बाद जागेश्वर के देवदार जंगल में नियमित रूप से प्रोजेक्टर चलाया जाएगा। रात में जागेश्वर के देवदार (दारुक) वन की छटा देखने लायक होगी।

प्रदीप बिष्ट, एई लोनिवि अल्मोड़ा

फोटो- 04 एएलएम 3 पी-परिचय- अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर।

फोटो- 04 एएलएम 12 पी-परिचय- जागेश्वर धाम में देवदार वनी के ठीक सामने लगाया गया प्रोजेक्टर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।