सुबह धूप तो शाम को छाए बादल
अल्मोड़ा में सोमवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह साफ मौसम था, लेकिन घाटी में कोहरा छाया रहा। धूप करीब दस बजे आई। दोपहर में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही बादल फिर से छा गए और हल्की हवाएं चलने लगी।...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 14 April 2025 04:55 PM

अल्मोड़ा। एक दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला। सुबह के समय मौसम साफ रहा। लेकिन घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे वहां धूप देरी से खिली। करीब दस बजे तक मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद तक धूप खिली रही। लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए। साथ ही हल्की हवाएं भी चलने लगी। बारिश की संभावना को देखते हुए लोग समय रहते घरों को निकल गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।